ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾलॉगिनरजिस्टर

सरबत दा भला

हमारे बारे में

1952 से हमारा समाज विरासत के सम्मान, परिवारों के सहयोग और समाज सेवा के लिए एकजुट है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और कल्याण के क्षेत्र में कार्य करते हैं।

सरबत दा भला — नानक मत के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास

श्री गुरु नानक देव जी के मूल मंत्र "इक ओंकार, सतनाम" तथा उनके महान संदेश "इक नूर ते सब जग उपजिया" की भावना को आगे बढ़ाते हुए, हमारा प्रयास है कि मानवता, समानता, प्रेम और आपसी सद्भाव के इस मार्ग से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए।

"सरबत दा भला" वेबसाइट के माध्यम से गुरुग्रंथ साहेब जी की बाणी, सभी गुरुओं की जीवनियाँ, उनके विचारों और मार्ग पर चलने वाली महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष एवं योगदान तथा उन पवित्र ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों और गुरुद्वारों की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुँचाई जाएगी, जहाँ गुरुओं के पावन चरण पड़े।

इसके साथ ही ज्ञानवर्धक क्विज़, शब्द-गायन एवं विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं में गुरुओं की शिक्षाओं के प्रति रुचि विकसित करने और उन्हें नानक मत के मानवीय मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि गुरुओं के विचारों को समझने, अपनाने और अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा देना है।

सदस्य बनें
“हमारी शक्ति केवल अपने अतीत को याद रखने में नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने में है कि हर सदस्य सम्मान और अवसर के साथ आगे बढ़े।”
समाज अध्यक्षSarbat Da Bhala

सहयोग

समाज में योगदान दें

1952 से हमारे परिवारों की सेवा कर रहे इस मिशन के साथ खड़े हों।

अभी दान करें